लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार जलसंसाधन सूखा नाला बैराज से मिलेगी 31 गांवों को सिंचाई सुविधा

सूखा नाला बैराज से मिलेगी 31 गांवों को सिंचाई सुविधा

What
When May 18, 2010
from 03:25 PM to 03:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

16 हजार एकड़ में होगी सिंचाई

    रायपुर 18 मई 2010
 छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में विकासखण्ड डोंगरगांव स्थित ग्राम बम्हनीभांटा में 46 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे सूखा नाला बैराज से 31 गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इस बैराज से क्षेत्र के किसानों के 16 हजार एकड़ भूमि में खरीफ और रबी फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
    सूखा नाला बैराज की लम्बाई 100 मीटर तथा ऊंचाई 14.5 मीटर है। इस बैराज का कैचमेंट एरिया 427.35 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 12.29 मिलियन घनमीटर जल संग्रहित होगा। मुख्य बैराज में 12.5 मीटर चौड़ाई तथा 3.6 मीटर ऊंचाई के 7 गेट लगाए गए हैं। बैराज का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इस बैराज से खरीफ में 12750 एकड़ में तथा रबी में 3250 एकड़ में जल आपूर्ति की जा सकेगी। बैराज से 23.76 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर का निर्माण कराया जा रहा है। इस नहर से 31 गांवों में खेतों को पानी पहुंचाया जा सकेगा। बैराज के पूर्ण होने पर क्षेत्र के ग्रामों गनेरी, मनेरी, जामसरारकला, गुंगेरीकला, नवागांव, बरगांव, साल्हे-घुघुवा, बगदई, कोनारी, आरी, बीजाभाट, सालिक झिटिया, अमलीडीह, सांकरीपार, बरसनटोला, दीवानभेड़ी, झीका, सुखरी, गोड़री, दीवान झिटिया, अर्जुनी, मेढ़ा, सिंगारपुर, पैरी, धौंराभाठा, केसला, मचानपुर, खैरी, तुमड़ीबोड़, कोपेडीह तथा अलीखूंटा गांव में हरित क्रांति का विस्तार होगा।
क्रमांक- 847/परिहार

 

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031