Sections

लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home कौन है क्या मुख्यमंत्री परिचय

परिचय

Dr. Raman Singhछत्तीसगढ़ के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्म वर्तमान कबीरधाम कवर्धा जिले के ग्राम ठाठापुर ;अब रामपुर में एक कृषक परिवार में 15 अक्टूबर 1952 को हुआ। यह गांव जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उनके पिता स्वर्गीय ठाकुर विघ्नहरण सिंह कबीरधाम जिले के वरिष्ठ समाज सेवी और प्रतिष्ठित अधिवक्ता थे, उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती सुधा सिंह धार्मिक प्रकृति की सहज.सरल गृहिणी थीं। डॉ. रमन सिंह के सुपुत्र श्री अभिषेक सिंह एम.बी.ए. की उपाधि सहित मेकेनिकल इंजीनियरिंग स्नातक और सुपुत्री कुमारी अस्मिता सिंह एक प्रतिभावान दंत चिकित्सक हैं।
 वर्ष 2003 में हुए राज्य विधानसभा के प्रथम आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पार्टी को भारी बहुमत से सरकार बनाने का अवसर मिला और उन्होंने प्रदेश के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में 07 दिसम्बर 2003 को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आम जनता के बीच शपथ लेकर सरकार की बागडोर सम्हाली। डॉ. सिंह ने राज्य विधानसभा के द्वितीय आम चुनाव में 14 नवम्बर 2008 और 20 नवम्बर 2008 को हुए मतदान तथा 08 दिसम्बर 2008 को हुई मतगणना में पार्टी को सुस्पष्ट बहुमत मिलने और 10 दिसम्बर को भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचित होने के बाद 12 दिसम्बर 2008 को रायपुर के उसी पुलिस परेड मैदान में एक बार फिर प्रदेश के निर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा करने की शपथ ली।

 उल्लेखनीय है कि डॉ. रमन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा खैरागढ़, कवर्धा और राजनांदगांव में हुई। उन्होंने वर्ष 1975 में रायपुर के शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय से बी.ए.एम.एस. की उपाधि प्राप्त की। श्री रमन सिंह, डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करना चाहते थे। इसके लिए वे आयुर्वेदिक महाविद्यालय रायपुर में प्रवेश लेने से पहले प्री-मेडिकल परीक्षा (पी.एम.टी.) भी उत्तीर्ण कर चुके थे, लेकिन उम्र कम होने के कारण उन्हें एम.बी.बी.एस. में दाखिला नहीं मिल पाया, लेकिन बाद में आयुर्वेदिक महाविद्यालय से बी.ए.एम.एस. की डिग्री लेकर उन्होंने डॉक्टरी शुरू की और एक लोकप्रिय आयुर्वेदिक डॉक्टर के रूप में प्रसिध्द हुए। उन्होंने अपने गृह नगर कवर्धा के ठाकुरपारा में निजी डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करते हुए गरीबों का नि:शुल्क इलाज किया और गरीबोें के डॉक्टर के रूप में उन्हें विशेष लोकप्रियता मिली।

 छात्र जीवन में डॉ. सिंह क्रिकेट और व्हालीबाल के अच्छे खिलाड़ी भी रहे। उनके बेहद शांत, सौम्य और सहज-सरल स्वभाव के कारण आम-आदमी को उनके नजदीक पहुंचकर अपनत्व का अनुभव होता है। अत्यंत शालीन और व्यवहार कुशल श्रीमती वीणा सिंह डॉक्टर साहब की धर्म पत्नी तथा अभिषेक सिंह उनके सुपुत्र और अस्मिता सिंह उनकी सुपुत्री हैं। जन-सेवा और लोक-कल्याण की भावना से परिपूर्ण डॉ. रमन सिंह ने व्यक्तिगत रूप से समाज सेवा की अभिरूचि के कारण अपने जीवन को बड़े लक्ष्य के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया। इस तरह डॉ. रमन सिंह का राजनीतिक सफर 1976-77 में शुरू हुआ। वे तत्कालीन भारतीय जनता युवा मोर्चा, कवर्धा के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसके बाद वे वर्ष 1983-84 में शीतला वार्ड से कवर्धा नगरपालिका के पार्षद निर्वाचित हुए। वर्ष 1990-92 और वर्ष 1993-98 तक वे तत्कालीन मध्यप्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा की लोक-लेखा समिति के सदस्य और विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' के संपादक के रूप में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 वर्ष 1999 के लोकसभा चुनाव में वे राजनांदगांव क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विजयी हुए। डॉ. रमन सिंह की प्रतिभा और लोकप्रियता को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री बनाया। डॉ. सिंह ने इस विभाग में केन्द्रीय राज्यमंत्री के रूप में अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया। डॉ. सिंह ने राष्ट्रमंडलीय देशों के संसदीय संघ की छठवीं बैठक में हिस्सा लिया। इसके इलावा उन्होंने इजराइल, नेपाल, फिलीस्तीन और दुबई में आयोजित भारतीय व्यापार मेले में भी देश का नेतृत्व किया।

 छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद डॉ. रमन सिंह की कुशल संगठन क्षमता को ध्यान में रखकर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया। डॉ. सिंह ने केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री के पद से त्याग पत्र देकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। विगत 01 दिसम्बर 2003 को हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के प्रथम आम चुनाव में पार्टी ने भारी बहुमत से सरकार बनाने का जनादेश प्राप्त किया और 04 दिसम्बर 2003 को हुई मतगणना के बाद भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित विधायकों ने 05 दिसम्बर 2003 को रायपुर में आयोजित अपनी बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया। डॉ. रमन सिंह ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में 07 दिसम्बर 2003 को आम-जनता के बीच आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लोकसभा, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली।

 मुख्यमंत्री के रूप में अपने पांच वर्ष के प्रथम कार्यकाल में डॉ. रमन सिंह ने राज्य में अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। जरूरतमंद तबकों तक सीधी पहुंच की कारगर सोच के कारण, अभिनव योजनाओं को प्रखर सफलता मिली। वर्ष 2005 में एक समाचार पत्रिका 'इंडिया टुडे' नई दिल्ली द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में डॉ. रमन सिंह को देश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किया गया। महाराष्ट्र तकनीकी संस्थान (एम.आई.टी.) द्वारा पुणे में विगत तीन फरवरी 2008 को आयोजित समारोह में डॉ. रमन सिंह को भारत अस्मिता श्रेष्ठ जनप्रतिनिधि एवार्ड 2008 के अलंकरण से सम्मानित किया गया। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.जी.बालकृष्णन के हाथों डॉ. रमन सिंह को यह प्रतिष्ठित लाईफ टाईम एचिव्हमेंट एवार्ड प्राप्त हुआ। भारतीय लोकतंत्र के विकास और प्रजातंत्र को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान के लिए उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया।

 केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा भी डॉ. रमन सिंह के सुदक्ष एवं कुशल मुख्यमंत्रित्व की सराहना समय-समय पर की गई। डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में ब्रिटेन, फ्रांस तथा स्विट्जरलैण्ड प्रवास कर निवेशकों एवं भारतवंशियों से भेंट कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश हेतु आमंत्रित किया। उनकी प्रेरणा से बनाई गई नई आकर्षक उद्योग नीति को व्यापक सराहना मिली एवं वर्ष 2004-05 में छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक औद्योगिक निवेश सुनिश्चित किया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी बुलेटिन में विभिन्न राज्यों के तुलनात्मक निवेश के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ को सर्वप्रथम बताया गया।

 मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति-जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के साथ ग्रामीणों और किसानों की बेहतरी के लिए अनेक महत्वपूर्ण और अभिनव योजनाएं प्रारंभ की हैं, जिनमें लगभग 36 लाख गरीब परिवारों के लिए तीन रूपए किलो चावल वितरण की मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना, 25 पैसे किलो में नमक वितरण योजना, लगभग नौ लाख गरीब परिवारों के लिए नि:शुल्क एकलबत्ती कनेक्शन, एक लाख से अधिक किसानों को सिंचाई पम्प कनेक्शन, सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदेश के किसानों को सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण सुविधा, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए नि:शुल्क चरण पादुका वितरण, लाखों स्कूली बच्चों को नि:शुल्क पाठय पुस्तक वितरण जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं।

 डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व के प्रथम पांच वर्ष के कार्यकाल में जहां छत्तीसगढ़ को देश के प्रथम विद्युत कटौती मुक्त राज्य के रूप में एक नयी पहचान मिली, वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ की आम जनता की बोलचाल की भाषा 'छत्तीसगढ़ी' को राजभाषा का दर्जा दिलाया। राजधानी रायपुर के नजदीक एक विशाल अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण भी डॉ. रमन सिंह के प्रथम कार्यकाल में हुआ। उन्होंने शासकीय कर्मचारियों को केन्द्र के समान छठवां वेतन मान स्वीकृत किया और हजारों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितिकरण के जरिए नौकरी में एक सुरक्षा की भावना प्रदान की। ग्राम सुराज अभियान के माध्यम से राज्य के दूर-दराज गावों तक जनता के बीच अचानक पहुंच कर लोगों के दुख-दर्द को जानने, समझने और यथासंभव तुरंत हल करने की उनकी अनोखी शैली ने भी जनता का दिल जीत लिया है। डॉ. रमन सिंह ने अपने नेतृत्व की दूसरी पारी में सर्वाधिक गरीब, अन्त्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को सिर्फ एक रूपए किलो में और बाकी सभी गरीबों को दो रूपए किलो में चावल उपलब्ध कराने तथा किसानों को ब्याज मुक्त कृषि ऋण सुविधा प्रदान करने सहित अनेक जन-कल्याणकारी घोषणाएं की हैं और कहा है कि घोषणा पत्र के सभी वायदों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा। छत्तीसगढ़ को देश के एक आदर्श और खुशहाल राज्य के रूप में विकसित करना उनका भी उनका एक प्रमुख लक्ष्य होगा।

 


Dr. Raman Singh – a brief introduction

 

Dr. Raman Singh's enduring smile is no ordinary smile. It is but a manifestation of his inherent kindness.  A smile as natural as it can be. It is worn not from outside but it the one that comes from within – from his inner being. This very smile brings hope to millions of poor in the State of Chhattisgarh who are proud of their Chief Minister, Dr. Raman Singh.

 Born on October 15, 1952, in the family of a farmer, Dr. Raman Singh was destined to be the first elected Chief Minister of the newly born State of Chhattisgarh. Dr. Raman Singh's schooling took place in Chhuyikhadan, Kawardha and Rajnandgaon. In 1971-72, he studied at the Government Science College, Bemetara, for his Bachelor of Science degree. Subsequently in 1975, he was awarded a degree in Ayurvedic Medicine, BAMS, from the Government Ayurvedic College at Raipur. Interestingly, even as a young doctor, Raman Singh ji had yearned to serve the poor by treating them free of cost. His pleasant demeanor, openness and simplicity had already made him extremely popular in Kawardha where he practiced Ayurvedic Medicine.

 Late Shri Vighnaharan Singh Thakur, a famous advocate and papular social worker of Kawardha, was the proud father of Dr. Raman Singh. Doctor Sahib's mother, Late Smt. Sudha Singh, played a major role in giving him the samskaras of Indian culture and tradition right from his early childhood. Dr. Raman Singh's wife, Smt. Veena Singh, is as soft spoken and as simple as one can ever imagine.

 At home discipline is the key word. Unlike many others in positions of power, Dr. Raman Singh's son, Abhishek, a Mechanical Engineering graduate with an MBA, and his daughter, Asmita, an outstanding dental surgeon, have kept themselves away from the corridors of power. In tune with other youngsters of their age, they are busy pursuing an excellent career built on a sound academic foundation.

 In his student days, Dr. Raman Singh was attracted to the ideology and principles of the Bharatiya Jan Sangh. His inborn qualities of leadership propelled him to the post of the President of Bharatiya Jan Sangh Yuva Morcha, Kawardha, in 1976-77. He was elected as the Municipal Councillor of the Sheetla ward of Kawardha in 1983-84. He remained an MLA in the Madhya Pradesh legislature during the period: 1990-92 and 1993-98.  During this tenure he was a member of the Public Accounts Committee and he also took up the task of editing the Vidhan Sabha magazine 'Vidhayini'.  In 1999, he became a member of the Lok Sabha after getting elected from Rajnandgaon on a BJP ticket. The then Prime Minister of India, Shri Atal Behari Vajpayee, was aware of Dr. Raman Singh's immense talent and popularity. Consequently, Doctor Sahib was appointed as the Minister of state for Commerce and Industries. His performance as a minister was exemplary. He led the Indian Trade Fair delegations to Israel, Nepal, Palestine and Dubai.

 Well-known for his organisation skills, Dr. Raman Sigh was sent to Chhattisgarh as the state party chief in view of the ensuing state elections in the year 2003. Resigning from the Union council of Ministers, Dr. Raman Singh led BJP's preparations for elections in Chhattisgarh with unprecedented success. On December 1, 2003, he led the party to a massive victory in the first ever elections held in the newly formed state of Chhattisgarh. He  took oath as the Second Chief Minister of Chhattisgarh State In 2004 he elected as Member of Chhattisgarh Legislative Assembly. In  2008, he again elected as Member of Chhattisgarh Legislative Assembly. On December 12, 2008 he again took oath as Chief Minister of Chhattisgarh. The very fact that Dr. Raman Singh has been ranked by India Today in the year 2005 as the number one Chief Minister in India speaks volumes about his achievements.

 Dr. Raman Singh's leadership is elevating Chhattisgarh to a higher growth trajectory with tremendous momentum. The newer landmarks being achieved are getting increasingly recognised on the national and international arena. There are many illustrations. Eg. Chhattisgarh stood first in the country in the implementation of the 20-point programme on the development of Scheduled Tribes and Scheduled Castes (2006-2007) as per the assessment of the Statistics and Programme Implementation Ministry, Govt. of India. The United Nations has given its highest award to Chhattisgarh in recognition of its human development model.  In addition, Dr. Raman Singh has received tremendous applause all over the country for the excellent fiscal management during his regime. Consequently, the Reserve Bank of India has opened up a branch in Raipur on January 2, 2007. It is noteworthy that Chhattisgarh has continued to be the leading Indian state in the implementation of the Pradhan Mantri Gramin Sadak Yojana for the last three years. It is worth mentioning that the Union Ministry of Urban Development has presented the CRISIL runners-up award to Chhattisgarh for urban modernisation.

 Dr. Raman Singh's mantra -- 'Gaon, Garib and Kisan' -- has become the focus of governance in Chhattisgarh. He believes that without the advancement of the village, the poor and the farmer real development is hardly possible. About 36-lakh poor families get 35 kgs of subsised rice per month at the rate of Rs One and Rs. Two per / Kg. They also get two Kg. iodised salt at free of cost per month. 

A new Chhattisgarh is coming up with massive investments in electrical infrastructure, roads and water resources. This is bringing clean drinking water to the homes of millions of poor in the state. With a variety of irrigational techniques like canals, pumps, drip irrigation and sprinklers, the Chhattisgarhi farmer is able to take multiple crops from his field resulting in increased rural income. Excellent road connectivity from villages to towns is ushering an era of fast movement of agricultural produce to the mandis. Industrial investments have seen a phase of enthusiastic buoyancy under the leadership of Dr. Raman Singh. In January 2007, the Union Ministry for Industries declared Chhattisgrah as the leading state in investments. It had received an investment of Rs. 1,07,899 crore.

 Dr. Raman Singh's visits to UK, USA and Canada in 2004-2005 elicited tremendous response from foreign companies for investments in Chhattisgarh. The Indo American Community of North America and the Chhattisgarhi NRI Association  conferred the 'Outstanding Person' award to Dr. Raman Singh during that visit. In October 2009, he visited South Africa and participated in 3rd Annual South Africa Inter national Trade and Investment Conference, themed as " The African Dialogue" From 28-29 October at Sandton, Johannnesburg. He addressed the first plenary session of the conference.

 On February 3, 2008,   Dr. Raman Singh was presented the 'Bharat Asmita Shreshtha Jan Pratinidhi,' award by the Honourable Chief Justice of India, K.G. Balakrishnan at a grand ceremony in Pune (Maharashtra).

 

  BIO-DATA OF  Dr. Raman Singh(Click here)

 

 

 

Document Actions
« February 2012 »
February
MoTuWeThFrSaSu
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829