Sections

लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home कौन है क्या राज्यपाल राज्यपाल परिचय

राज्यपाल परिचय

new gov

 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल महामहिम श्री शेखर दत्त

का जीवन परिचय

  महामहिम श्री शेखर दत्त ने 23 जनवरी 2010 को छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। श्री दत्त ने 1 अगस्त 2007 को रक्षा सचिव के पद से मुक्त होकर राष्ट्रीय उप सलाहकार के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वे 1 अगस्त 2005 से रक्षा सचिव के पद पर थे। 1969 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस श्री दत्त को 1971 के भारत-पाक युध्द में उनके शौर्य के लिए सेना मेडल के 'गैलेन्ट्री एवार्ड' से सम्मानित किया गया। रक्षा सचिव के पद पर रहते हुए अपने सेवाओं के दौरान उन्होंने पारदर्शिता के साथ आधुनिकीकरण की गति के लिए अनेक पहल की थी।

श्री दत्त रक्षा मंत्रालय में रक्षा सचिव के पद के पूर्व रक्षा उत्पादन सचिव थे। 1991-1996 के दौरान श्री दत्त रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में भी पदस्थ रहे। इस अवधि के दौरान भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारत डायनॉमिक्स, भारत अर्थमूवर्स, मझगांव डाक लिमिटेड, गार्डनरिच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स तथा गोवा शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड और गोवा शिपयार्ड लिमिटेड जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपक्रमों के निदेशक मंडलों में भी संचालक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 1980 के दशक के मध्य में श्री दत्त ने रक्षा मंत्रालय के निदेशक (नेवी) के रूप में भी अपनी कुशल प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है।रक्षा उत्पादन सचिव से पूर्व वे केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय में वर्ष 2003 में सचिव के पद पर थे।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अपने लम्बे कार्यकाल में श्री शेखर दत्त ने कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया, जिनमें भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक, मध्यप्रदेश सरकार के आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के पद शामिल हैं। वर्ष 2001-2003 में भारत सरकार के खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के कार्यकाल के दौरान श्री दत्त ने प्रथम एफ्रो-एशियन खेलों का सफल संचालन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने वर्ष 2002 के कॉमनवेल्थ खेलों में सर्वाधिक 69 मेडल प्राप्त किए। श्री दत्त वर्ष 1985-89 में रायपुर संभाग के आयुक्त थे। 

 

------------------------------------------------------------------------------------ 

BIO-DATA OF

H.E. Shri Shekhar Dutt

Governor of Chhattisgarh

 His Excellency Mr. Shekhar Dutt assumed the office of the Governor of Chhattisgarh on 23rd January 2010. Mr. Shekhar Dutt assumed charge of Deputy National Security Adviser on 1st August 2007 after relinquishing the charge of the defence secretary. He was Defence Secretary from 1st August 2005. An IAS officer of the 1969 batch Madhya Pradesh cadre, Mr. Dutt is a recipient of Sena Medal for gallantry in 1971 Indo-Pak war. During his tenure as Defence Secretary, a number of initiatives were taken towards increasing the pace of modernization as well as bringing about greater probity.


Prior to assuming the charge of Defence Secretary, Mr. Dutt was secretary Deptt. Of Defence Production. Mr. Dutt has earlier also worked in the Ministry of Defence as Joint Secretary during 1991-1996. During this period he was Director in the Boards of Public Sector Undertakings such as Bharat Electronics Ltd., Bharat Dynamics Ltd., Bharat Earth Movers Ltd., Mazagaon Docks Ltd., Garden Reach Shipbuilders & Engineers Ltd. and Goa Shipyard Ltd. Earlier in the mid 1980s he was Director (Navy) in the Ministry of Defence.Before taking over the charge as secretary (Defence Production) he was Secretary in the Ministry of Health, Government of India in 2003.


Mr. Dutt has held several key posts, which include Director General, Sports Authority of India (2001-2003) and Principal Secretary, Department of Tribal and Scheduled Caste Welfare and Principal Secretary, Departments of School Education, Sports & Youth Welfare, Govt. of M.P. (1996-2001). During his tenure as Director General of Sports Authority of India 2001-2003, Mr. Dutt played a pivotal role in the successful conduct of the first Afro Asian Games. During this period India won their highest ever tally of medals (69 nos.)  in Commonwealth Games 2002. Mr. Dutt was Divisional Commissioner of Raipur Revenue Division in 1985-89.


--------

 

Document Actions
« February 2012 »
February
MoTuWeThFrSaSu
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829